Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मंडी समिति और पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा अपराधिक गतिविधियों पर लगाया जाएगा अंकुश, गेट पर तैनात होंगे सुरक्षा कर्मी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मंडी क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने और अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को हल्द्वानी स्थित कार्यालय में कृषि उत्पादन मंडी समिति, ट्रांसपोर्ट नगर (बरेली रोड) के पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि मंडी समिति और नैनीताल पुलिस की संयुक्त कमेटी गठित की जाए, जिसमें मंडी, फायर, पुलिस और संचार विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कमेटी मंडी परिसर का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मंडी परिसर में सतत निगरानी के लिए सीसीटीवी ग्रिड तैयार किया जाएगा। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंडी सचिव को निर्देशित किया गया, ताकि परिसर में विजिबिलिटी बेहतर हो सके। इसके अलावा मंडी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर प्रवेश-निकास पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी ने मंडी में कार्यरत सभी मजदूरों और श्रमिकों का सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिए। प्रत्येक आढ़ती, मजदूर और कर्मचारी को मंडी समिति की ओर से पृथक पहचान पत्र (आईडीकार्ड) जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

रात्रिकालीन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर की कैंटीन रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंडी परिसर में स्थित भवनों की छतों या ऊंचे स्थानों तक जाने वाले मार्गों और सीढ़ियों को बंद किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि रोकी जा सके

बैठक में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, कृषि उत्पादन मंडी समिति हल्द्वानी के सचिव दिग्विजय सिंह देव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता सहित मंडी समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉