Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की जीत, मंजू गौड़ निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनीं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  ब्लॉक प्रमुख चुनाव में तमाम अंदरुनी खेतान और सियासी उठापटक के बाद भाजपा ने आखिरकार निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी मंजू गौड़ को ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा के लिए यह जीत आसान नहीं थी। शुरुआत में पार्टी को बगावत का सामना करना पड़ा, जब कुछ कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय रूप से मैदान में उतरने की तैयारी कर ली थी। हालांकि, पार्टी के प्रयासों से सभी असंतुष्टों को मना लिया गया, जिससे एकजुटता के साथ भाजपा मैदान में उतरी। नामांकन प्रक्रिया के तहत मंजू गौड़ ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था, जबकि मीना पांडेय ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। लेकिन नाम वापसी की अंतिम तिथि को मीना पांडेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे मंजू गौड़ का निर्विरोध चयन सुनिश्चित हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इस बारे में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी एवं हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह ने पुष्टि की कि मंजू गौड़ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है,
क्योंकि नाम वापसी के बाद मैदान में कोई अन्य प्रत्याशी नहीं बचा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

इस जीत के साथ भाजपा ने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की शक्ति और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जीत को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉