Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने सिद्धार्थ साह, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र ने दिलाई शपथ

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- उत्तराखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र ने शपथ दिलाई। इस नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों से जारी नियुक्ति वारंट का वाचन किया। इसके पश्चात मुख्य न्यायाधीश ने सिद्धार्थ साह को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

समारोह में वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय सहित महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य स्थायी अधिवक्ता सीएस रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल सदस्य डीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र शुक्रवार 9 जनवरी को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2024 को मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था। न्यायमूर्ति जी नरेंद्र अपने छात्र जीवन में एनसीसी के उत्कृष्ट कैडेट रहे हैं और जूडो राज्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉