Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन नैनीताल) विवेक राय द्वारा बनभूलपुरा निवासी शाहनवाज अंसारी उर्फ आतू को छह माह, अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी सागर को तीन माह, रिजवान इलियास को दो माह तथा बिंदुखत्ता निवासी विष्णु आरव को दो माह के लिए जिला बदर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 23वें दिन एमबीपीजी कॉलेज में स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं 3R पर कार्यशाला आयोजित, एनएसएस विद्यार्थियों को दिया गया संदेश
Ad

जिला बदर के अवधि में संबंधित आरोपितों को जनपद की सीमा से बाहर रहना होगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील
Ad

अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे।

इसको लेकर समय-समय पर अराजक तत्वों के खिलाफ एक्शन लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉