Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

हादसा: पौड़ी के बुरासी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत, कई मवेशियों की भी जान गई

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी:- पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में भारी भूस्खलन हो गया। जिसमें मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही यहां कई मवेशियों की भी जान चली गई। तेज बारिश के कारण गांव में भारी नुकसान हो गया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से भी बारिश से हुए नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी, नदी एवं नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना
Ad

बुरासी गांव में बुधवार सुबह बिमला देवी (पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी) और आशा देवी (पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी) मलबे में दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई मवेशी मर गए। जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश
Ad

इसके अलावा पास के सैजी गांव में भी कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। जनकल्याण सामाजिक समिति ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और सहायता दी जाए। समिति ने सभी ग्रामीणों से  सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉