Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Ad

बागेश्वर:- स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक फार्मासिस्ट की तबीयत बिगड़ गई। गम्भीर अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी तथा बच्चे बिलख रहे हैं।

Ad

कपकोट के कर्मी गांव, हाल ठाकुरद्वारा ठाकुरद्वारा निवासी महिपाल सिंह कर्मयाल पुत्र केसर सिंह कर्मयाल कि मंगलवार एकाएक तबीयत खराब हो गयी। वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोबाधारी में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थे, जो कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिस कारण वह घर पर ही थे। परिवारजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। इमरजेंसी में नियुक्त डा. गुंजन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की नौ तथा दो वर्ष की बेटियां हैं। उनकी पत्नी दीपा कर्मयाल तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार, रेलवे अवसंरचना के विस्तार, गतिमान रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर हुई चर्चा
Ad

उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। उनका उपचार भी चल रहा था। एकाएक तबीयत अधिक बिगड़ गई। उनके एकाएक निधन पर चिकित्सा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम में कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान, कहा जनहित की समस्याओं का निस्तारण अपने स्तर पर सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉