Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

हादसा: बरेली लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच लोग मामूली घायल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी एक बार फिर हादसे की वजह बनते-बनते रह गई। जागेश्वर धाम के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के बरेली लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बर्फ जमने से सड़क पर बनी फिसलन के कारण पर्यटकों की ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आईं, हालांकि सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों की मदद से चला रेस्क्यू अभियान, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई में गिरी कार से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मौके पर ही प्राथमिक उपचार कराया गया। चोटें गंभीर न होने के कारण किसी भी पर्यटक को अस्पताल रेफर नहीं किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

बर्फबारी से सड़कें बन रहीं जानलेवा, मोड़ों पर बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, हालिया बर्फबारी के चलते सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई थी, जिससे वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया था। खासकर मोड़ वाले हिस्सों में फिसलन के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। वाहन धीमी गति से चलाने, फिसलन वाले मार्गों पर सतर्क रहने और यात्रा से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि बर्फबारी और ठंड के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। यह हादसा अल्मोड़ा-जागेश्वर मार्ग पर वृद्ध जागेश्वर जाने वाली सड़क पर उस समय हुआ, जब क्षेत्र में बर्फ जमी होने के कारण सड़क बेहद फिसलन भरी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि एक मोड़ पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा समाया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉