Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सुखवंत आत्महत्या कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन,12 पुलिसकर्मियों को गढ़वाल रेंज किया स्थानांतरित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- ऊधमसिंह नगर के ग्राम पैगा निवासी सुखवन्त सिंह के काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। गंभीर आरोपों और मृतक द्वारा जारी वीडियो व ई-मेल के बाद अब पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बड़ा कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट और उपनिरीक्षक मनीष खत्री को शामिल किया गया है, जो पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच करेंगे।
निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रकरण से जुड़े कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है। इनमें 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी और 07 आरक्षी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आरटीओ की कार्रवाई, नैनीताल जनपद में 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे प्रतिबंध संबंधी बोर्ड, पेट्रोल पंपों पर नियम का पालन शुरू, जागरूकता बोर्ड भी लगाए
Ad

मृतक द्वारा आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो और ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायत में स्थानीय व्यक्तियों तथा ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इन आरोपों के तथ्यात्मक परीक्षण और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।पुलिस विभाग ने दो टूक कहा है कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी तरह कानून के दायरे में, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने किया विरासत स्टोर का शुभारंभ, वोकल फॉर लोकल' को साकार रूप देने में गिरीश कांडपाल का योगदान सराहनीय
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉