मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

हल्द्वानी:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को हल्द्वानी पहुँचे। एफटीआई हेलीपैड पहुँचने पर मुख्यमंत्री जी ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएँ सुनीं।
उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का समय सै निस्तारण किया जाये।

इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल व विभिन्न माननीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।










