Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

खेत में गेहूं बीनने गई बुजुर्ग महिला को लावारिस कुत्तों ने मार डाला, दो अन्य महिला भी घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार।  खेत में गेहूं बीनने गई बुजुर्ग महिला को लावारिस कुत्तों ने मार डाला। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक दो अन्य महिलाएं भी कुत्तों के हमले में घायल हुई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

  रुड़की स्थित गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना पाड़ली गुर्जर गांव में घटी। कुछ महिलाएं एक खेत में गेहूं की बाली बीनने गई थीं। अचानक कुत्तों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

अन्य महिलाएं किसी तरह बचकर भाग निकलीं, जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला पर कुत्तों ने बुरी तरह हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह जख्म होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं भी कुत्तों के हमले में घायल हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

मौके पर मौजूद चौकीदार ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। कुत्तों के भागने के बाद पुलिस को सूचना दी। महिला कहां से आई थी, इसका पता नहीं चल सका है। महिला का शव शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉