Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

कंटेनर और ट्रक की टक्कर, एक चालक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर आनंदपुर मोड़ के निकट कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लगभग एक घंटे जाम लगा रहा। हादसे का कारण तेज स्पीड बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर 43 वर्षीय राजकुमार यादव पुत्र राम समुझ यादव निवासी पूर्वी बहलोलपुर प्रतापगढ़ यूपी अपने कंटेनर ट्रक को खाली कर हल्द्वानी से किच्छा की तरफ आ रहा था। जबकि किशोर पुत्र दूधाराम निवासी निजामपुर जड़वाल अजमेर राजस्थान ट्रक में लोहा लादकर पंतनगर सिडकुल जा रहा था। उसके साथ ट्रक हेल्पर रमेश भी था। आनंदपुर मोड़ के निकट दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालकों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉