Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खेतों में बकरी चरा रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, घायल ग्रामीण ने पत्थर मारकर बचाई अपनी जान

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली। बेतालघाट क्षेत्र में तेंदुए और बाघ के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार शाम को भी तेंदुए ने  गांव में खेतों के पास बकरी चरा रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीण ने किसी तरह से हिम्मत दिखाते हुए पत्थर मारकर अपनी जान बचाई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े चार बजे हल्ड्यानी गांव में 50 वर्षीय दयाल चंद्र खेतों के पास बकरी चरा रहे थे। इस दौरान अचानक तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। अचानक हमला करते देख दयाल ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को पत्थर मारकर और हल्ला मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण और परिजन दयाल को घायल हालत में बेतालघाट सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से तेंदुए की दस्तक बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुछ दिन पहले भी जोशीखोला में एक व्यापारी ने भी दो तेंदुओं को सामने देख बाइक भगाकर अपनी जान बचाई थी। जबकि ओखलढुंगा क्षेत्र में सात जनवरी को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉