Medical
राष्ट्रीय

रामलीला मंच पर श्री राम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत

ADVERTISEMENTS Ad

भगवान श्री राम के किरदार निभा रहे रामलीला मंचन के कलाकार की मंच पर हृदय गति रुकने से मौत हुई है, दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस वक्त कलाकार को हार्ट अटैक आया उस वक्त वह मंच पर भगवान राम की भूमिका निभा रहा था। राम का रोल निभा रहे कलाकार का नाम सुशील कौशिक है। 45 साल के सुशील कौशिक मंच पर राम का रोल निभा रहे हैं और बाकायदा डायलॉग बोल रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य कलाकार भी मंच पर मौजूद हैं। इसी दौरान अचानक सुशील अपने दिल पर हाथ रखकर मंच के पीछे की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं।
पुलिस के मुताबिक, सुशील कौशिक को मंच पर ही हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 45 वर्षीय सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे, लेकिन वो भगवान राम के भक्त थे और रामलीला में भगवान राम का रोल निभाते थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमरनाथ यात्रा के दौरान करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में 30 यात्री घायल, सभी का अस्पताल में उपचार जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉