Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

लोहाघाट में बारिश का कहर, आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

ADVERTISEMENTS Ad

लोहाघाट ब्लॉक के क्षेत्रों में बीते दिनों पहले हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है  भारी बारिश के चलते जहां तीन लोगों की जान चली गई तो वहीं कई ग्रामीणों के भवन, खेत खलिहान आपदा की भेट चढ़ गए।
डीएम चंपावत के निर्देश पर गुरुवार को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में प्रशासन की राहत एवं बचाव टीम पैदल आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंची. प्रशासन की ओर से प्रभावितों को खाद्य सामग्री और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एसडीएम द्वारा लगातार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर राहत कार्य पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

बंद सड़कों को खोलने का कार्य जारी

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीएम ने बताया कि आपदा से सीमांत क्षेत्रों मे भारी नुकसान पहुंचा है. प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खोला जा रहा है। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सुचारू की जा रही है. मेडिकल टीम आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंच चुकी है। खाद्य विभाग के द्वारा ग्रामीणों को राशन, कपड़े, कंबल और अन्य राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नुकसान का किया जा रहा आंकलन


एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत कैंपों में रखा गया है. जहां सोलर लाइट, राशन, कपड़े, पेयजल, रसोई गैस की व्यवस्था कर दी गई है. उन्होंने बताया जिन क्षेत्रों की सड़के बंद है उन्हें खोलने के लिए मशीने लगाई जा रही हैं. राजस्व कर्मी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं. प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग

डीएम भी कर चुके हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना

एसडीएम ने बताया सड़क को खोलने के लिए मशीन भेज दी गई है. ग्रामीणों को राहत राशि बांटी जा रही है. वहीं डीएम चंपावत नवनीत पांडे कई किलोमीटर पैदल चल आपदा ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे  हालात सामान्य होते जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉