Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल के वीआईपी गेट के पास हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, सेंचुरी पेपर मिल का था कर्मचारी

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में सेंचुरी पेपर मिल के वीआईपी गेट के पास देर रात एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार 14 टायरा ट्रक ने बाइक सवार दीपक सिरोही को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दीपक सिरोही सेंचुरी पेपर मिल का कर्मचारी था और न्यू कॉलोनी, पेपर मिल परिसर में रहता था। हादसा उस वक्त हुआ जब दीपक रात को बाजार से घर लौट रहा था। मिल से माल उतारकर बाहर निकल रहे ट्रक ने दीपक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दीपक की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह उछलकर ट्रक के टायर नीचे आ गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही लालकुआं पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना है कि हादसे के 30 मिनट बाद सहायता पहुंची, जिसके चलते दीपक को तुरंत मदद नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad

जानकारी के मुताबिक, दीपक की कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दीपक शाम 5 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद बाजार गया था और रात को घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉