Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: खबर अपडेट: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, नवजात समेत चार लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसे से पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास मोड पर एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दिन पहले 22 जून को बरा गांव किच्छा निवासी 28 वर्षीय रामा पत्नी राकेश को डिलीवरी के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रामा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। आज बुधवार को जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सुबह लगभग 6 बजे परिजन घर ले जाने के लिए अस्पताल से कार में सवार हुए। अस्पताल से निकलते ही कुछ ही दूर फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर तत्काल ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पुलिया के निकट रस्सी बांधकर रेस्क्यू शुरू किया जिससे कोई बहकर पुलिया के नीचे ना जा पाए। इस दौरान लीडिंग फायरमैन राजकुमार राणा नहर के तेज प्रभाव में बह गए। लगभग 50 से 60 मीटर तक बहने के बाद राजकुमार ने खुद को संभाला। इस दौरान कार सवार रमेश भी नहर के तेज प्रवाह में बह गए, जिन्हें राजकुमार ने पकड़ लिया। दमकल कर्मियों ने सड़क पर लगे जाल को जेसीबी से तोड़कर राजकुमार और रमेश को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad


हादसे में रामा के पति राकेश 32 वर्ष, जेठानी नीतू 36, मां कमला 50 और नवजात की मौत हो गई। हादसे में रामा, जेठ रमेश 42 और कार चालक श्याम लाल 45 घायल हो गए हैं। घायलों का एसटीएच में उपचार चल रहा है।
अग्निशमन अधिकारी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 6:30 बजे सुशीला तिवारी की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। दमकल कर्मियों द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार सवार घायल लोगों को नहर से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में कुल सात लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉