Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना के चलते अलर्ट किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल मे भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट है, जबकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार में भी तेज बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Ad

 मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में कहीं-कहीं गर्ज के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों, 16 से 18 अगस्त तक, प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
 देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। हाल ही में उत्तराखंड में भूस्खलन, बाढ़ और हर्षिल में कृत्रिम झील जैसी प्राकृतिक आपदाओं ने प्रशासन की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। 
मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉