Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा: स्नान कर रहे दो युवक गहरे पानी में डूबे, रेस्क्यू के बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वारः- आज रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में स्नान कर रहे दो युवक अचानक गहरे पानी में समा गए और देखते ही देखते लापता हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गंगा के तेज बहाव और गहराई के बीच करीब सवा घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर डटे रहे और राहत कार्य में सहयोग करते नजर आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

रेस्क्यू के बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा स्नान के दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण हुआ प्रतीत होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉