Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा 21 जुलाई से होगी शुरू, हल्द्वानी के छह प्रमुख रूटों पर चलेंगी बसें, हाईवे पर ई.रिक्शा चलाने की नहीं मिलेगी अनुमति

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शहर में बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा बहुत जल्द 21 जुलाई से शुरू होने जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार यह हल्द्वानी के छह प्रमुख रूटों रानीबाग, मुखानी, टीपी नगर, लामाचौड़, कालाढूंगी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर संचालित की जाएगी। आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना को 18 मार्च को काठगोदाम सर्किट हाउस में हुई क्षेत्राीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में मंजूरी दी गई थी।
बैठक की अध्यक्षता आयुक्त दीपक रावत ने की थी। प्रारंभ में योजना के अंतर्गत केवल नई बसों को परमिट देने की शर्त थी, लेकिन आवेदकों की कम संख्या को देखते हुए इसमें शिथिलता दी गई है। अब तकनीकी जांच के बाद पुरानी बसों को भी परमिट जारी किए जाएंगे। हर रूट पर चलने वाली बसों की पहचान अलग-अलग रंग की पट्टियों ग्रीन लाइन, ब्लू लाइन और येलो लाइन से होगी, जिससे यात्रियों को रूट की पहचान करने में आसानी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

बस सेवा का समय गर्मियों में सुबह 6:30 बजे से रात 8 बजे तक और सर्दियों में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। मांग के अनुसार भविष्य में सेवा की समय-सारणी में संशोधन किया जा सकता है। किराया आरटीए द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही लिया जाएगा। आरटीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि सिटी बस सेवा के सुचारू संचालन के लिए ई-रिक्शा के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा हाईवे पर किसी भी स्थिति में ई-रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉