Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे का किया निरीक्षण, टांडा मार्ग पर मरम्मत न होने पर जताई नाराजगी, शीघ्र कार्य करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी-  कुमाऊँ कमिश्नर /सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे के निरीक्षण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊँ कमिश्नर ने रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क पर अत्यधिक गड्ढे होने पर मौके पर उपस्थित ब्रिडकुल विभाग के अधिकारियों जिनके द्वारा उक्त स्थान पर सड़क में गड्ढे होने के संबंध में जानकारी ली गई, इस सम्बंध में उन्होंने अवगत कराया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क में गढ्ढे को रेलवे द्वारा भरा जाना है, उनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रेलवे से अनापत्ति लेते हुए शीघ्र ही रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क में हुए गड्ढे शीघ्र भरकर सड़क को ठीक कराएं, ताकि वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कृषक रथ पहुँचा हल्द्वानी, किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी
Ad

कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य नही होने से मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य नहीं होने से वाहनों के आवागमन में असुविधा के साथ ही दुर्घटना की सम्भावना भी बनी रहती है, उन्होंने लोनिवि को तत्काल रेलवे क्रॉसिंग टांडा सडक पर सड़क मरम्मत व गड्ढा भरने का कार्य शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए ।

इस दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप रावत ने बताया कि हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे का हाटमिक्स का कार्य उनके विभाग द्वारा कराया गया जो पूर्ण हो चुका है। उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग को ट्रान्सफर होना है। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सडक मरम्मत का कार्य रेलवे के द्वारा किया जाना है रेलवे द्वारा ठेकेदार का चयन नहीं हो पाया है। आयुक्त ने लोनिवि के अधिकारियों को उक्त सडक मार्ग को शीघ्र ही हस्तांतरण करने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे से अनापत्ति लेकर तत्काल रेलवे फाटक के मार्ग को ठीक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल, को भी इस संबंध में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकों को समझने का अवसर

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप सिंह रावत, आरई ब्रिडकुल रोहित नरियाल, मो आसिफ के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉