Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे थे रुपये

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-   भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को विजिलेंस की हल्द्वानी सेक्टर टीम ने बागेश्वर में बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उरेडा कार्यालय सहित प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबे समय से उरेडा कार्यालय में लंबित पड़ी है। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने और रिपोर्ट जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

चार फाइलों के लिए मांगे थे 40 हजार रुपये

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी चार फाइलें उरेडा कार्यालय में लंबित थीं। आरोप है कि परियोजना अधिकारी प्रत्येक फाइल के लिए 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। अंत में चारों फाइलों के एवज में कुल 40 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई चाहता था। उसने पूरी जानकारी विजिलेंस को दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने की इच्छा जताई।

शिकायत सही मिली तो बिछाया जाल

विजिलेंस ने पहले शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी सेक्टर के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

शुक्रवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर उरेडा कार्यालय पहुंचा। जैसे ही उसने परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने तत्काल छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल नैनीताल जिले के राजनगर, पीरूमदारा (रामनगर) का निवासी बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉