Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा जून में, चार को अल्मोड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित, प्रदेश कांग्रेस में उत्साह का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच प्रस्तावित इस दौरे को कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा और पौड़ी में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को भी साधने की कोशिश करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

करीब चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले वह दिसंबर 2021 में देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल हुए थे। लंबे अंतराल के बाद उनके दौरे की घोषणा से प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चार जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर पूर्व सैनिकों से सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में अग्निवीर भर्ती योजना, पूर्व सैनिकों की समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

दौरे के दूसरे दिन यानी पांच जून को राहुल गांधी देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने के साथ जमीनी स्तर से फीडबैक भी लिया जाएगा।

गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। कांग्रेस संगठन फिलहाल उनके दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉