Medical
उत्तराखण्ड

बालिका से दुराचार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

बेरीनाग। पांच माह पूर्व तहसील डीडीहाट के एक गांव बरसायत के तिलाड़ी गांव की नाबालिग बालिका से उसी की रिश्ते की बुआ के लड़के डीडीहाट के छनपट्टा निवासी गोलू कुमार पुत्र प्रेम राम द्वारा नाजायज संबंध बनाकर उसके गर्भवती होने का मामला छः दिन पूर्व प्रकाश में आया था। जिसमें थल थाने में आरोपी गोलू कुमार के खिलाफ पॉस्को अधिनियम में केस दर्ज किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

थल थाने के थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने बताया कि पूरे घटना क्रम के  साक्ष्य संकलन के बाद और नाबालिग पीड़िता के 183 के तहत बयान के बाद उसके साथ दुराचार में एक और नाम उजागर हुआ हैं। पीड़िता ने अपने ही गांव के चाचा के लड़के महेश कुमार पुत्र हरीश राम पर भी नाजायज संबंध बना कर दुराचार का आरोप लगाया है,रिश्ते नाते को शर्मसार करने वाली इस सनसनी जघन्य घटना के बाद दोनों ने रिश्ते में पीड़िता नाबालिग के भाई होने के नाते को शर्मसार कर डाला है।
थानाध्यक्ष अम्बी राम आर्या  द्वारा गठित टीम में इस केस कि विवेचना कर रही उप निरीक्षक प्रियंका ने  गोलू कुमार को सुबह प्रातः उसके घर चनपपट्टा डीडीहाट से गिरफ्तार कर लिया है वहीं एएसआई दिनेश शर्मा,हेड कांस्टेबल राकेश और सुरेश ने दूसरे आरोपी महेश कुमार को उसके घर तिलाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है, दोनों आरोपी पर पॉक्सो के साथ आईपीसी धारा 386 में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन: एक साथ पांच अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं, संबंधित विभागों ने राहत एवं बचाव कार्य किया शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉