Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

लोहाघाट में बारिश से तबाही, आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का कार्य जारी

ADVERTISEMENTS Ad

लोहाघाट ब्लॉक के क्षेत्रों में बीते दिनों पहले हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है  भारी बारिश के चलते जहां तीन लोगों की जान चली गई तो वहीं कई ग्रामीणों के भवन, खेत खलिहान आपदा की भेट चढ़ गए।
डीएम चंपावत के निर्देश पर गुरुवार को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में प्रशासन की राहत एवं बचाव टीम पैदल आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंची. प्रशासन की ओर से प्रभावितों को खाद्य सामग्री और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एसडीएम द्वारा लगातार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर राहत कार्य पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

बंद सड़कों को खोलने का कार्य जारी

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीएम ने बताया कि आपदा से सीमांत क्षेत्रों मे भारी नुकसान पहुंचा है. प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खोला जा रहा है। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सुचारू की जा रही है. मेडिकल टीम आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंच चुकी है। खाद्य विभाग के द्वारा ग्रामीणों को राशन, कपड़े, कंबल और अन्य राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

नुकसान का किया जा रहा आंकलन
एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत कैंपों में रखा गया है. जहां सोलर लाइट, राशन, कपड़े, पेयजल, रसोई गैस की व्यवस्था कर दी गई है. उन्होंने बताया जिन क्षेत्रों की सड़के बंद है उन्हें खोलने के लिए मशीने लगाई जा रही हैं. राजस्व कर्मी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं. प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

डीएम भी कर चुके हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना

एसडीएम ने बताया डुगरा बोरा सड़क को खोलने के लिए मशीन भेज दी गई है. ग्रामीणों को राहत राशि बांटी जा रही है. वहीं डीएम चंपावत नवनीत पांडे कई किलोमीटर पैदल चल आपदा ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे  हालात सामान्य होते जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉