Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

देर शाम कार व बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो घायल, घायलों को बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। मंगलवार देर शाम सुयालबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अल्मोड़ा बेस अस्पताल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार कार संख्या यूपी14एफके-4050 हल्द्वानी से अल्मोडा़ की ओर जा रही थी, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक की कार से भिड़ंत हो गई। बाइक में सवार बेरीनाग से हल्द्वानी बारात में शामिल होने जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर क्वारब पुलिस के एसआई गोविंदी टम्टा, आनंद राणा व विजय आगरी घायलों को सीएचसी सुयालबाड़ी ले गए, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद बेस अस्पताल अल्मोड़ा रैफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में बाइक सुवार सुनील कुमार उम्र 27 साल पुत्र मोहन कुमार तथा कार चालक रोहित कोहली उम्र 23 साल पुत्र जगदीश घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा व बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉