Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हाईवे पर बना अव्यवस्थित कट बना जानलेवा, कार से टकराकर ऑटो पलटा, महिला की मौके पर मौत, एक ही परिवार के आठ लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं /हल्द्वानी:- नेशनल हाईवे पर बने अव्यवस्थित कट एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। शनिवार सुबह हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा एक ऑटो गुमटी स्थित कट पर नेक्सॉन कार से टकराकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार गफूर बस्ती, हल्द्वानी निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या यूके 04टीबी 2641 से लालकुआं की ओर जा रहे थे। गुमटी के पास हाईवे पर बने कट को पार कर रही कार (यूके 04 एएन4247) से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में रोजी पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शाहरुख, उनके बच्चे अरहान, अर्थ, उजैर और मन्नत के साथ शोएब, मुकद्दस और मेहरू बी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय
Ad

सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बने अव्यवस्थित कट लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इन कटों को व्यवस्थित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉