Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ठंड से बचाव हेतु आयुक्त ने लिया राजपुरा स्थित रैन बसेरों की व्यवस्था का जायजा, सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  ठंड से बचाव हेतु  देर शाम आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम हल्द्वानी में संचालित राजपुरा स्थित महिला और पुरुष रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही ठंड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव का भी निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त रावत ने कहा कि रैन बसेरों की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हैं। उन्होंने उपनगर आयुक्त तुषार सैनी को निर्देश दिए कि इन रैन बसेरों तक जरूरतमंदों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बस अड्डों और प्रमुख स्थानों पर सूचना पट और फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाएं। इसके अलावा दोनों रैन बसेरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को इन रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

आयुक्त ने रोडवेज बस अड्डा और अन्य स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव का भी निरीक्षण किया और नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां अलाव जलाने की आवश्यकता हो, वहां नियमित रूप से अलाव जलाने और समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भी वितरित किए।  जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ठंड से बचाव हेतु विभिन्न क्षेत्रों, नगरों और ग्रामीण इलाकों में नियमित रूप से अलाव जलाए जाएं। इसके साथ ही बर्फबारी को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खाद्यान्न का स्टॉक करने और उपभोक्ताओं को समय से उसका वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपनगर आयुक्त तुषार सैनी, तहसीलदार सचिन कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉