Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी:-  देवप्रयाग के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में   कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विवि निदेशक ने पुलिस को तहरीर दी थी। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। आरोपी नेपाली मूल का रहने वाला बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी तय
Ad

थाना प्रभारी देवप्रयाग अमरजीत सिंह ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. पीवीबी सुबह्मण्य की तहरीर पर आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूर्यमणि भंडारी के विरुद्ध पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला एसआई अनिता नेगी को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. सुब्रमणयम ने बताया कि घटना अगस्त की है। यह मामला तब संज्ञान में आया जब छात्राएं अपनी टीसी लेने के लिए आई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  निर्धारित प्रयोजन के विपरीत भू-उपयोग पर न्यायालय उपजिलाधिकारी, नैनीताल की कार्रवाई: सात प्रकरणों में 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
Ad

मामले की पुष्टि होने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और देवप्रयाग थाने में लिखित शिकायत के साथ ही आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉