Medical
उत्तराखण्डचमोली

पुत्र पर लगा हत्या का आरोप, मां का किया सामाजिक बहिष्कार, लगाई प्रशासन से गुहार तो मिला न्याय

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली/पोखरी। पुत्र पर हत्या का आरोप लगा, और माँ का सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के पोगठा गांव की हकीकत है, जहाँ कमला देवी को सिर्फ इसलिए गांव से बेदखल-सा कर दिया गया, क्योंकि उसका बेटा हत्या के एक मामले में जेल में है।

ADVERTISEMENTS Ad

कमला देवी का गुनाह बस इतना था कि वह उस हिमांशु की माँ है, जिस पर गत 11 नवंबर को उत्तम लाल की हत्या का आरोप है। बेटे की गिरफ्तारी के बाद गांव में पंचायत हुई और फैसला सुनाया गया कि इस परिवार से कोई संबंध नहीं रखेगा।
बाजार से सामान नहीं दिया गया और सार्वजनिक वाहन में बैठने से रोका गया, जंगल तक जाना भी वर्जित कर दिया गया। मानो एक माँ को उसके अस्तित्व से काट दिया गया हो।

“मां ने लगाई एसडीएम से गुहार“
5 जून को कमला देवी ने अपनी गुहार एसडीएम पोखरी अबरार अहमद तक पहुंचाई। उन्होंने तहसील सभागार में बैठक बुलाई। सख्त शब्दों में कहा “हम लोकतांत्रिक देश में हैं, जहां हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। यह अधिकार कोई नहीं छीन सकता।”
एसडीएम की बातों ने ग्रामीणों के हृदय को छुआ। बैठक में मौजूद ग्रामवासी, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सामाजिक बहिष्कार समाप्त करने की सहमति जताई।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में भर्ती: लगभग एक महीने चलने वाली प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीर समेत कई पदों के लिए मिलेगा अवसर

अब जल्द ही गांव में बैठक की जाएगी जिसमें तहसीलदार की अध्यक्षता में ग्रामीणों के समक्ष पीड़ित परिवार को सम्मानपूर्वक पुनः गांव की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉