Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दीपावली के शुभ अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना के साथ हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुंदर रोल प्ले रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के वनवास से अयोध्या आगमन का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

राम-सीता के आगमन पर सम्पूर्ण अयोध्या के उल्लासपूर्ण वातावरण को बच्चों ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से जीवंत कर दिया। नन्हें कलाकारों ने नृत्य, संगीत और अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक यूसी जोशी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह त्यौहार हमें एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

कार्यक्रम में सचिव पुष्पा जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवांगी दुबे एवं निहारिका ने किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉