Medical
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 चालकों पर की कार्रवाई

अल्मोड़ा। परिवहन विभाग ने बुधवार को कोसी, मासी, चौखुटिया, द्वाराहाट समेत जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। मासी में भार वाहन में यात्री ले जा रहे चालक पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने जब पिकअप के अन्य कागज चेक किए तो चालक के पास न तो वाहन का परमिट था और न ही वाहन का टैक्स जमा था। चालक बिना परमिट व टैक्स के सड़क पर फर्राटा भर रहा था। वाहन को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा भतरौंजखान में एक यात्री बस में ओवरलोडिंग का मामला सामने आया है। बस में क्षमता से अधिक सवारियां ढोई जा रही थी। संबंधित बस चालक पर कार्रवाई की गई है। आरटीओ प्रवर्तन अनीता चंद ने बताया कि वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों व अन्य यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, आग की चपेट में आने से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख, किसी प्रकार की जनहानि नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉