Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: नवविवाहित दंपति की स्कॉर्पियो कार की डंपर से जोरदार भिड़ंत, हादसे में युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- नैनीताल घूमने निकले गाजियाबाद के एक नवविवाहित दंपती की स्कॉर्पियो कार की डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो पलट गई और दोनों उसमें फंस गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी यतीश और उसकी पत्नी शीतल यादव स्कॉर्पियो से देर रात रामनगर की ओर आ रहे थे। वाहन जितेश चला रहा था। बताया जा रहा है कि दंपती नैनीताल घूमने जा रहा था। दोनों की शादी को अभी करीब चार माह ही हुए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जसपुर-टनकपुर के मध्य चलेंगी उत्तराखंड परिवहन की बसें, जसपुर-फाटो रेंज में 10 जिप्सियों के संचालन की अनुमति
Ad

पुलिस के अनुसार रात करीब 1:45 बजे काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर स्कॉर्पियो की उपखनिज लेकर काशीपुर की ओर जा रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के पलटने के बाद उसमें सवार दोनों लोग उसके नीचे दब गए।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। पुलिस और राहगीरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही युवक ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 12वें दिन नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क दवाओं का भी किया वितरण

अस्पताल में चिकित्सकों ने जितेश को मृत घोषित कर

दिया। वहीं उसकी पत्नी शीतल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रात में ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

चार माह पहले हुई थी शादी

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि दंपती पर्यटक के रूप में नैनीताल की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को करीब चार माह ही हुए थे। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और वाहन की स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉