Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं- बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, क्षेत्रीय विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं- बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 05074 एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ करते हुए यहां से रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक डॉ मोहन बिष्ट व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार की शाम 5:45 पर बेंगलुरु को रवाना हो रही लालकुआं- बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी का सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र से मुंबई को तीन, बेंगलुरु को एक, कोलकाता को दो, दिल्ली को चार तथा एक ट्रेन भुज को चल रही है। इसके अलावा भी कई रेल गाड़ियां महानगरों को उत्तराखंड से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कुमाऊं से बंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए भी उनके द्वारा रेल मंत्रालय से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण कार्य प्रगति पर है, जल्द ही लालकुआं रेलवे स्टेशन उत्तराखंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनकर तैयार होने जा रहा है, इस रेलवे स्टेशन से देश के कोने-कोने को सुपरफास्ट रेल गाड़ियां चलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने भी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे तमाम विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस मौके पर एडीआरएम मनोज कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा सीडीओ प्रकाश कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, हेमंत नरूला, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी सममल, धन सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, लालकुआं स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह, हरीश नैनवाल, संजय अरोड़ा, विनोद श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। रेलगाड़ी का विधिवत शुभारंभ करने के पश्चात उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों की समस्याएं भी सुनी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉