Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि वह सेवानिवृत सैन्य कर्मी है तथा उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य करता है। उनका 11 महीने का अनुबंध होता है। उनका 11 माह का सेवा विस्तार बढ़ाने के एवज में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सेवानिवृत कर्नल सुबोध शुक्ला ने 50,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
उक्त शिकायत जांच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल ने निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शनिवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सुबोध शुक्ला मूल निवासी ग्राम रामपुर, पो. बिरसिंघपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश हॉल निवासी गेस्ट हाउस, सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय परिसर बागेश्वर को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नं. 1064 एवं 9456592300 पर संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉