Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील में छापा मारा, दो निजी युवक गोपनीय फाइलों पर काम करते हुए पाए, अधिकारियों को तलब कर लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी तहसील में औचक छापा मारकर प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को देखा। निरीक्षण के दौरान तहसील के बेहद गोपनीय न्यायालयीन कार्यालय में दो निजी युवक कोर्ट की फाइलों पर काम करते हुए पाए गए, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब कर जमकर फटकार लगाई। डीएम ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार से सवाल किया कि जब गोपनीय कार्यालयों में बाहरी लोग काम करेंगे तो व्यवस्था कैसे सुधरेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोटरसाइकिल और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
Ad

डीएम रयाल ने इस लापरवाही को फर्जी प्रमाण पत्रों और अनियमितताओं की जड़ बताते हुए कहा कि इसी तरह की कार्यप्रणाली के कारण ऐसे मामले सामने आते हैं। उन्होंने तत्काल एडीएम विवेक राय को मौके पर बुलाकर पूरे प्रकरण की गहन जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह मंत्री कैड़ा ने किया कालापातल से सलियाकोट अनर्पा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
Ad

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी रिकॉर्ड और न्यायालयीन फाइलों में किसी भी तरह की लापरवाही या बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस औचक कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और प्रशासनिक व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉