Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस की धूम, जिंगल बेल की धुन पर नन्हे-मुन्ने सांता क्लॉस ने किया नृत्य

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ काठगोदाम:- नैनीताल रोड स्थित  निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैरल के संगीतमय गीतों से हुई। मुख्य अतिथि फादर पायस मैनेंजस निदेशक, सामाजिक प्रकोष्ठ सुचेतना ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा येशु मसीह के जन्म की कथा को तथा कैसे इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स परिवार में आपसी प्रेम को कम कर रहे हैं और कैसे इनका सीमित उपयोग करके आपसी प्रेम तथा त्योहारों की खुशी बढ़ा सकते हैं इस पर भी बच्चों ने अपने अभिनय द्वारा सुंदर नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिला कर्मचारियों को राहत, राज्य सरकार ने करवाचौथ पर कल गुरुवार को अवकाश किया घोषित
Ad

क्रिसमस त्योहार का सच्चा अर्थ परोपकार, दूसरों को खुशी देना, दूसरों के काम आना है, यह भी समझाया गया। जिंगल बेल की धुन पर नन्हे-मुन्ने सांता क्लॉस ने मनमोहक नृत्य किया। मुख्य अतिथि फादर पायस मैनेंजस ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुंदर कार्यक्रम की प्रशंसा की और क्रिसमस की बधाइयां दी, उन्होंने किसी की खुशी का कारण बनकर मिलने वाली खुशी से ही क्रिसमस का त्योहार मनाने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेष: स्ट्रोक के लक्षणों को पहचाने- चेहरे का टेढ़ापन, हाथ में कमजोरी और बोलने में परेशानी को न करें नजरअंदाज, देरी पड़ सकती है भारी
Ad

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर स्मिता मैथ्यू ने क्रिसमस की बधाइयां दी और सभी को हमेशा खुश रहने और खुशियां बांटने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधिका सिस्टर रिटी, सिस्टर अनीशा तथा अन्य सिस्टर और स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉