Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस में देर रात आग लग गई। यह बताते चलें कि बीते 27 अगस्त को अग्निकांड के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

ओल्ड लंदन हाउस में एक बार आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। रात ढाई बजे आग लगने से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस पर में बीते 27 अगस्त को अग्निकांड के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

अग्निशमन विभाग व प्रशासन आग लगने के कारण अब तक पता नहीं लगा पाए और एक बार फिर उसी भवन के दूसरे किनारे कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल में भयानक आग लग गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

जानकारी के अनुसार सोमवार ढाई बजे रात भवन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने से नुकसान व  कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉