Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मानसून विदाई के साथ मौसम हुआ सुहावना रिमझिम बारिश के चलते ठंड का दौर शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  मानसून की विदाई के साथ ही मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल – बूंदाबादी और कोहरे के अलावा मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

पर्वतीय इलाकों में ठंड ने दी दस्तक

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ के उच्च हिमालय क्षेत्रों के साथ ही धारचूला, मुनस्यारी सहित तमाम इलाकों में रिमझिम बारिश के चलते ठंड का दौर शुरू हो गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह शाम मौसम सुहावना बना है जबकि दिन में चटख धूप खिलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है जिससे गर्मी का एहसास बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉