Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैंती के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा सुबह करीब 9:30 बजे उस समय हुआ, जब ग्राम बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी की ओर जा रही स्विफ्ट कार नं. डीएल 2सीएएन 2385 अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे की सूचना मिलते ही लमगड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन से घायलों को निकालकर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।
मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बक्सवाड़ और 57 वर्षीय मेहरबान सिंह करायत निवासी ग्राम सुरचौरा के रूप में हुई है। हादसे में घायल 19 वर्षीय राहुल राय, निवासी ग्राम बक्सवाड़, को थाने की सरकारी गाड़ी से अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

घटना के बाद शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी, चौकी प्रभारी मोरनोला मनोज कुमार, चौकी प्रभारी जैंती दिनेश परिहार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, संजय कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार, बिशन सिंह व दीवान सिंह बोरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉