Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग, दो युवक गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  हल्द्वानी की ओर आ रहे बाइक सवार दो युवक गोरापड़ाव क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में घायल दोनों युवकों की पहचान लालकुआं निवासी अयान और सिद्धार्थ के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनपद के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट किया एकत्र, आम जनता को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का गलत दिशा में चलना माना जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में पुलिस का सहयोग किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनपानी से गोरापड़ाव तक बड़ी संख्या में ट्रक, कार और दोपहिया वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाकर शॉर्टकट अपनाते हैं, जिससे इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद इस समस्या पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड अभियान:  भारती जीना ने बदली 45 महिलाओं की जिंदगी, पीरूल से हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर रोजगार के साथ जंगलों की सुरक्षा में दे रहीं योगदान

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तीनपानी और गोरापड़ाव क्षेत्र में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इससे भी बड़े और जानलेवा हादसे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉