Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस से अभद्रता, हूटर बजाकर सड़क पर रौब दिखाना युवकों को पड़ा महंगा, तीन लग्जरी गाड़ियां सीज, जुर्माना वसूला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कालाढूंगी पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है। पुलिस से अभद्रता, हूटर बजाकर सड़क पर रौब दिखाना, कानून हाथ में लेना महंगा पड़ गया। पुलिस ने तीन लग्जरी गाड़ियाँ सीज कर दीं। इन गाड़ियों में सवार दस युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या यूपी 32 पीवाई 9611 (स्कार्पियो), यूपी 32 पीयू 5011 (थार) तथा यूपी 32 एनएक्स 0777 में सवार कुछ लोग मंगोली क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी तिराहे पर चैकिंग अभियान चलाया। 2 वाहन रोक लिए गए जबकि थार वाहन मौके से तेज गति से भाग गया। पीछा कर बैलपड़ाव पुलिस द्वारा उसे रोक लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

पूछताछ में पता चला कि गाड़ियों में हूटर लगाकर तेज गति से दौड़ा जा रहा था। रोकने पर वाहन सवार 10 लोग गाड़ी से उतरे और पुलिस से बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी वाहन सवार तेज गति से भागने लगे, लेकिन कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहन रोक लिए गए, सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी ऐक्ट) के तहत वाहन सीज कर थाने में खड़ा किया गया। साथ ही पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूल किया गया और माफ़ीनामा लिखवाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि कानून का उल्लंघन और पुलिस से बदतमीजी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कानून का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। तेज गति, हूटर लगाकर रौब झाड़ना और पुलिस से बत्तमीजी करना गंभीर अपराध है। आम जनता से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें और शांति बनाए रखें।

बताया गया है कि वाहनों में सवार युवक उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक का हवाला देकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉