Medical
उत्तराखण्ड

मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना, चार दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते चार दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में वर्षा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट से पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है।

दिन में चटख धूप लोगों को राहत दे रही है, मगर सुबह-शाम ठंड का असर साफ दिखने लगा है। कई पहाड़ी इलाकों में लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और किसी बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की आशंका है। चार दिसंबर से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके चलते हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के इसके बाद तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉