Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोरापड़ाव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, फलदार पौधे रोपे और उनकी नियमित देखभाल का लिया संकल्प

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश के साथ सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव्स संस्था के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोरापड़ाव में “आओ, धरती को फिर से हरा करें” अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और संस्था के पदाधिकारियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “एक पौधा आप लगाइए, आने वाली पीढ़ियों को छाया हम देंगे” रहा। इस दौरान छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और पौधों के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

विद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान में छात्राओं ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी, ऊषा मुकेश, रिम्पी बिष्ट, कौशलेंद्र भट्ट, विद्यालय की अध्यापिकाएं रजनी पांडे, पुष्पा भैंसोरा, सुमन जोशी, प्रेमलता जोशी, शगुफ्ता, हेमा पांडे, इंदु त्रिकोटी, माया उप्रेती सहित अभिभावकों और शुभचिंतकों ने भी सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि छात्राओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करना है। आज लगाए गए पौधों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संदेश दिया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इस अभियान को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धरती को हरा-भरा बनाने की शुरुआत एक पौधे से होती है और यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉