Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी में 229.82 करोड़ की केन्द्र पोषित विकास परियोजना को मंजूरी, वर्षाजल और सड़क सुधारीकरण से मिलेगी यातायात और जलभराव की समस्या से राहत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम
सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने केंद्र पोषित 229 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया। कुमाऊँ मण्डल के प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर के समग्र विकास को गति देने के लिए केन्द्रपोषित योजना के अंतर्गत वर्षाजल प्रबंधन प्रणाली एवं सड़क निर्माण से संबंधित एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य किया जाएगा। इस परियोजना की कुल पूंजीगत लागत 229.82 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी शहर के विकास को लेकर की गई घोषणा के अनुक्रम में यह परियोजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य शहर में लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम एवं जलभराव की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

परियोजना के अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कों – नैनीताल रोड एवं कालाढुंगी रोड (कुल 16 किलोमीटर) का चौड़ीकरण एवं सौंदरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही इन सड़कों के किनारे बरसाती नालों का निर्माण किया जाएगा तथा प्रमुख नालों के आउटफॉल को गौला नदी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं कुल परियोजना लागतः 229.82 करोड़ रुपये सड़क सुधारीकरण की कुल लंबाई: 16 किलोमीटर

■ बरसाती नालों की कुल लंबाई: 48.75 किलोमीटर
■ नैनीताल रोड एवं कालाढुंगी रोड पर मल्टीयूटिलिटी डक्ट का निर्माण, जिससे संचार केबल एवं विद्युत लाइनें सुव्यवस्थित होंगी सड़कों के किनारे सतही पार्किंग एवं वेंडर ज़ोन का निर्माण

■ मेडियन एवं फुटपाथ पर नए विद्युत खंभे और स्ट्रीट लाइटें
■ मेडियन में प्लांटेशन एवं सौंदरीकरण कार्य दोनों ओर फुटपाथों का निर्माण विद्यालयों व संस्थानों के सामने टेबल टॉपक्रॉसिंग
■ प्रमुख चौराहों का जंक्शन सुधार एवं हाईमास्ट लाइटिंग
■ सड़कों के किनारे बस स्टॉप का निर्माण देवखड़ी नाला, इंदिरा नगर नाला एवं आंवला चौकी नाले का गौला नदी में आउटफॉल निर्माण मंडी से तीनपानी तक विशेष कार्य योजना मंडी से तीनपानी मार्ग पर सड़क सुधारीकरण एवं वर्षाजल निकासी प्रणाली के लिए कुल 35.30 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा, जिसमें –

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना

■ सड़क संबंधी कार्य: 24.93 करोड़ रुपये
■ ड्रेनेज कार्य: 6.43 करोड़ रुपये
■ यूटिलिटी डक्ट: 3.94 करोड़ रुपये

इस परियोजना के पूर्ण होने से हल्द्वानी शहर को आधुनिक शहरी सुविधाएं मिलेंगी, यातायात व्यवस्था सुचारु होगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस दौरान लालकुआं के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पार्षद संजय पांडे, पार्षद रुक्मणी बिष्ट, पार्षद मनोज जोशी, पार्षद रईस अहमद सहित कई पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉