Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशे की सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी,1.975 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिले में नशे के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को  चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिस आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र,  क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तारी व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में  आज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान फायर सर्विस से 200 मीटर पहले मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी से 03 अभियुक्तों को वाहन सं० यूके 04 टीबी 5996 आर्टिगा कार में अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 252/2025 धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि गांव से हम लोग चरस इकट्ठा करते है ज्यादा मात्रा हो जाने पर बिक्री के लिए शहर ने आते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडचूला थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 41 वर्ष, सौरभ मिश्रा पुत्र चन्द्रसेन मिश्रा निवासी रायनवादा थाना बहेडी जिला बरेली उ०प्र० उम्र 30 वर्ष,
हरीश सिंह पुत्र नर सिंह निवासी बेडचूला थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान

अभियुक्त नन्दन सिंह के कब्जे से 1 कि0 80 ग्राम अवैध चरस, अभियुक्त सौरभ मिश्रा के कब्जे से 476 ग्राम अवैध चरस व अभियुक्त हरीश सिहं के कब्जे से 419 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।
कुल 1.975 किलो ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। अभियुक्त नन्दन सिहं के विरूद्ध एनडीपीएस में पहले से ही मुकदमें दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद कोतवाली हल्द्वानी, उपनिरीक्षक संजीत राठौर, प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक प्रेमराम विश्वकर्मा चौकी प्रभारी मण्डी कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल ललित मेहरा, चौकी मण्डी, कांस्टेबल सन्तोष विष्ट, एसओजी, कांस्टेबल अरूण राठौर एसओजी, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा एसओजी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉