Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

तेज रफ्तार डंपर और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:-  टैक्सी में सवार होकर दिल्ली से काशीपुर आ रहे पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर निवासी आकाश दीप छीना (26) पुत्र बलविंदर सिंह बीते रविवार की शाम को टैक्सी लेकर दिल्ली गए थे। टैक्सी चालक आकाश दीप छीना यूपी के अफजलगढ़ कासमपुर गढ़ी निवासी शिक्षक खादिम (48) पुत्र मुनव्वर हुसैन, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी व एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक गुरजिंदर सिंह (30) पुत्र अवतार सिंह, अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम पुत्र युनूस और काशीपुर के मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम पुत्र बुटूं हाजी को काशीपुर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सोमवार को आईटीआई थाना के ग्राम पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा खुर्द में तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने कार की टक्कर हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे कार चालक व एक अन्य सवारी फंस गए। बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे में टैक्सी चालक आकाश दीप छीना, शिक्षक खादिम व गुरजिंदर सिंह (30) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम व मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉