Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सेंट पॉल्स स्कूल में उत्सव का आयोजन, छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोहा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ काठगोदाम:-  नैनीताल रोड स्थित सैन्ट पॉल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्कूल फेस्ट “Amalgam” कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि दर्जा राज्य मंत्री वरीष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखण्ड सरकार नवीन चन्द्र वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविन्द राम जायसवाल, पूर्व महाधिवक्ता बिन्देश गुप्ता, ओरम द ग्लोबल के प्रबन्धक मणिपुष्पक जोशी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने साइन्स, आर्टस, कॉमर्स, फाइन आर्टस से सम्बन्धित मॉडलो की प्रर्दशनी लगायी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुमाऊँनी नृत्य, गुजराती नृत्य, महाराष्ट्रियन नृत्य, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य एवं अनेक रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी गयी इसके अलावा कथक, वाद्य यंत्र, योगा, ताइक्वांडो की भी सजीव प्रस्तुतिया प्रस्तुत की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

विद्यालय के प्रबन्धक जॉन रोल्स्टन, विद्यालय सचिव नरेन्द्र शाह, निदेशक जरीना रोल्स्टन एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह द्वारा बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के स्काउट गाइडो द्वारा सिंगल ट्रसल लैडर ब्रिज एवं तम्बुओं का निर्माण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने उद्बोधन में नवीन वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की, और बिन्देश गुप्ता द्वारा विशेष रूप से अपने उद्बोधन में प्रि-प्राइमेरी के बच्चों के प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

बच्चो द्वारा लगायी गयी मॉडलों की प्रर्दशनी का गोविंद राम जायसवाल ने अवलोकन किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की ऐसे कार्यक्रमो में जब बच्चे प्रतिभाग करते है तो उनका आत्मविश्वास बढता है एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी तोलिया एवं विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओ सहित बडी संख्या मे अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाए एवं समस्त छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉