Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति ने किया सामूहिक बोनस वितरण समारोह का आयोजन, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा दुग्ध उत्पादक संघ अपने उत्पादकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुँआ:-  नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हैडाखान व जमरानी दुग्ध उत्पादक क्षेत्र की 15 समितियों के सामूहिक बोनस वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण दुग्ध समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

समारोह के दौरान दुग्ध उत्पादकों ने अध्यक्ष मुकेश बोरा का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संघ की ओर से हैडाखान क्षेत्र की 15 समितियों को 9,53,396 रुपए का बोनस और आर्थिक रूप से प्रभावित उत्पादकों को ₹1,20,000 की सहायता राशि वितरित की गई। वहीं, रामनगर क्षेत्र की 6 दुग्ध समितियों को 8,99,692 रुपए का बोनस और 52,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल आँचल दुग्ध संघ अपने उत्पादकों के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति सजग और पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उनका उद्देश्य प्रत्येक दुग्ध उत्पादक को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ समय-समय पर बोनस, प्रोत्साहन राशि एवं सहायता देकर उत्पादकों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

अध्यक्ष बोरा ने कहा, “दुग्ध उत्पादक हमारे संगठन की रीढ़ हैं। यदि किसी उत्पादक को पशुधन हानि या आकस्मिक परिस्थिति का सामना करना पड़ता है, तो संघ तुरंत सहायता प्रदान करता है। भविष्य में भी उत्पादकों के हितों की रक्षा और विकास के लिए नई योजनाएँ लागू की जाएँगी।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हरीश सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमलेश भट्ट की उपस्थिति में अध्यक्ष बोरा ने संयुक्त रूप से बोनस और सहायता राशि के चैक वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र प्रभारी अरुण चंद्र मिश्रा एवं मार्ग प्रभारी मुन्नी आर्या ने किया।

बोनस वितरण में संचालक मंडल सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, पी एंड आई सुभाष बाबू, अवशीतन केंद्र प्रभारी शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी नीमा साह, सह प्रभारी मोहन चंद जोशी, ग्राम प्रधान राजेश सुयाल, पंकज मेहरा, डी. के. शर्मा, मंजू मेहरा, रेखा पांडे, नारायण सिंह मेहरा, संगीता टम्टा, श्रीमति ललिता रावत, कमला मेहता, उमेश यादव, नंदन गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉