Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार समेत तीन की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी रामनगर रोड कमलुवागांजा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और बाइक पर बैठे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र के रहने वाले थे। वह खेतों में बटाईदारी का काम करते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उसके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

इस हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉