Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सिलेंडर ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी, चार महिलाओं समेत पांच लोग झुलसे, अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बुधवार सुबह सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए धमाके और उसके बाद लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आकर चार महिलाएं समेत पांच लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-9 स्थित चामुंडा मंदिर क्षेत्र निवासी अरुण गुप्ता ने अपने मकान को किराए पर दे रखा है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लास्ट इतना तेज था कि बरामदे और आसपास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। धमाके के तुरंत बाद मकान में आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोग झुलस गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडेय, अपर उप निरीक्षक हृदयेश परिहार, डायल-112 टीम और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा।

ADVERTISEMENTS Ad

किरायेदार राम आसरे, निवासी पीलीभीत ने बताया कि गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लगी, जिसके बाद अचानक ब्लास्ट हो गया। उस समय मकान के बरामदे और कमरों के बाहर कई लोग मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में देवकी पत्नी राम आसरे, अनीता पत्नी सत्यवीर निवासी पचपेड़ा पीलीभीत, संगीता देवी पुत्री केशरी लाल निवासी बरेली और पारुल पुत्री सत्यवीर गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

डॉ. जुनैद ने बताया कि घायलों में देवकी देवी 46 प्रतिशत, पारुल 30 प्रतिशत, अनीता देवी 20 प्रतिशत और संगीता देवी 15 प्रतिशत तक झुलसी हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गैस रिसाव मानी जा रही है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉